Today Weather Update : बंगाल की खाड़ी में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार सहित 17 राज्यों में 31 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

IMD WEATHER

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून अपनी वापसी (Returning Monsoon) वाली मोड में आ गया है। वापसी से पहले मानसून का असर पूर्वोत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। IMD ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) की रेड-ऑरेंज अलर्ट (Red-Orange Alert) की चेतावनी जारी कर दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण (two cyclonic circulations) उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य भारत में वर्षा की गतिविधि में तेजी आएगी।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पश्चिमी भारत सहित छत्तीसगढ़, झारखंड में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट की माने तो 27 से 31 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश बिहार सहित झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) 

दरअसल बंगाल के उत्तर पश्चिमी खाड़ी मैं एक चक्रवाती परिसंचरण में मौजूद है। जो अब झारखंड के दक्षिण में स्थित है। यह साइक्लोनिक सरकुलेशन समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर है। जबकि एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु पर 5.8 किलोमीटर समुद्र तल के ऊपर स्थित है। 2-2 साइक्लोनिक परिसंचरण के चलते आंध्र प्रदेश उड़ीसा सहित रायलसीमा और पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बिहार, झारखण्ड, यूपी में भारी बारिश जारी रहेगी।

Read More : लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 100 प्रतिशत भत्ते-बोनस का होगा भुगतान, अगस्त में खाते में बढ़ेगी राशि

बिहार में तेज बारिश

राजधानी दिल्ली में आज तेज हवा चलेगी, मौसम सुहावना बना रहेगा। बिहार के 10 जिले में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिहार के इन इलाकों में जमकर बारिश देखने को मिलेगी। पटना के अलावा पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण सीतामढ़ी शिवहर कटिहार अररिया किशनगंज मधुबनी में तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

UP में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

हालाकि दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। हलाकि तेज हवा चलेगी। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है जबकि राजधानी लखनऊ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। गाजियाबाद में भी आज मौसम में बदलाव दिखेगा। काले बादल छाए रहेंगे। तापमान में आज 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

इसके अलावा अंडमान निकोबार तमिलनाडु के कुछ हिस्से सहित दक्षिणी आंतरिक, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने जारी किया गया है जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और भारत में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 28 अगस्त को विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। पूर्वी हिस्से में 27 से लेकर 31 तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बिजली गिरने के साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पंजाब हिमाचल प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम सुहावना बना रहेगा।राजस्थान गुजरात में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिससे कुछ जिलों में मौसम ठंडा रहेगा। इसके अलावा रविवार को अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews