
Punjab IPS Transfer 2023 : पंजाब में आईएएस आईपीएस समेत अन्य अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है, आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है और 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।इसमें भारतीय पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों तथा राज्य पुलिस सेवा के दस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इसमें सात जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और तीन पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है।इस संबंध में पंजाब गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
जानिए किस आईपीएस को क्या मिली जिम्मेदारी
- लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू को उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), प्रशासन ।
- कुलदीप सिंह को लुधियाना के पुलिस आयुक्त का प्रभार ।
- आईपीएस अधिकारी गुप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर के पुलिस आयुक्त
- स्वपन शर्मा जालंधर के नए पुलिस आयुक्त
- विवेक शील सोनी को मोगा का एसएसपी ।
- गुलनीत सिंह खुराना को रूपनगर के एसएसपी का कार्यभार ।
- एचएस गिल को बठिंडा का नया एसएसपी।
- सुरेंद्र लांबा को होशियारपुर का एसएसपी ।
- सरताज सिंह चहल को संगरूर का एसएसपी ।
- हरकमलप्रीत सिंह खख को मालेरकोटला के एसएसपी ।
- दिलजिंदर सिंह को एसएसपी पठानकोट ।
- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी.चंद्रशेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), आधुनिकीकरण ।
- पी के सिन्हा को एडीजीपी, एनआरआई, मोहाली ।
- नीरजा वोरुवुरु को एडीजीपी, साइबर अपराध
- आर के जायसवाल को एडीजीपी, इंटेलिजेंस-1 ।
- नीलाभ किशोर एडीजीपी, एसटीएफ ।
- शिवकुमार वर्मा को एडीजीपी, आंतरिक सुरक्षा ।
- जसकरण सिंह को एडीजीपी, रूपनगर और एडीजीपी-इंटेलिजेंस-द्वितीय, एस बोपति को डीआइजी जालंधर रेंज ।
- जे एलनचेझियन को एआईजी, काउंटर इंटेलिजेंस बनाया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

