Transfer 2023 : आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Transfer 2023: राज्य में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईएएस अधिकारी सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करना होगा।

हरियाणा सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से 4 आईएएस अधिकारी सहित छह राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इससे पहले भी हरियाणा में IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए थे। 19 मई को आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले के बाद अब एक बार फिर से 10 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

इनके हुए तबादले

जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें,

  • साकेत कुमार को बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और करनाल मंडल के आयुक्त के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया, उन्हें आयुष विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अजय कुमार को वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला नगर आयुक्त रोहतक और आयुक्त नगर निगम रोहतक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है
  • डॉक्टर विवेक भारती को एडीसी अंबाला नियुक्त किया गया है
  • वहीं सचिन गुप्ता को पंचकूला नगर निगम का आयुक्त पंचकूला जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • इतना ही नहीं सुभिता ढाका को जिला परिषद झज्जर और डीआरडीए झज्जर का सीईओ नियुक्त किया गया है।
  • प्रदीप कुमार को जिला परिषद फरीदाबाद का सीईओ और फरीदाबाद डीआरडीए का सीईओ नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”464855″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews