Transfer: विवादित परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता हटाये गए, IPS विवेक शर्मा को मिली जिम्मेदारी

राज्य शासन ने परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है, एडीजीपी डीपी गुप्ता को फरवरी में शासन ने परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी थी और साल भर पूरा होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया। 
Transfer

Transfer

Transfer : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास मिली करोड़ों की संपत्ति के खुलासे के बीच राज्य शासन ने विवादित परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटा दिया है, गृह विभाग ने आज गुरुवार शाम को इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं, डीपी गुप्ता को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

मध्य प्रदेश शासन ने एक तबादला आदेश जारी कर दो आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, इसमें बड़ा नाम परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता का है जिन्हें शासन ने उनके पद से हटा दिया है, एडीजीपी डीपी गुप्ता को फरवरी में शासन ने परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी थी और साल भर पूरा होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया।

विवेक शर्मा होंगे नए परिवहन आयुक्त 

गृह विभाग ने अपने आदेश में 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक शर्मा को अब परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है, विवेक शर्मा इस समय बतौर एडीजीपी योजना के पद पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ हैं, अब उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंप दी गई हैं।

डीपी गुप्ता को हटाया, फ़िलहाल कोई दायित्व नहीं 

राज्य शासन ने डीपी गुप्ता को फ़िलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी हैं, वहीं विवेक शर्मा को परिवहन आयुक्त बनाये जाने के बाद योजना विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी एडीजीपी प्रबंध योगेश चौधरी को सौंपी है वे अगले आदेश तक एडीजीपी प्रबंध के साथ साथ एडीजीपी योजना का दायित्व भी निभाएंगे, माना जा रहा है कि इस तबादले के पीछे सौरभ शर्मा का मामला है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews