Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-आरएएस समेत 402 अफसरों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा ?

IFS Transfer

IAS/RAS/IFS Transfer 2024 : राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरूवार देर रात एक आईएएस, 5 आईएफएस और 396 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS-1FS अफसरों का तबादला

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस ऋषभ बंसल को अतिरिक्त मुख्य वाणिज्य कर विभाग से सचिव नगर विकास न्यास भरतपुर लगाया है। वही आईएफएस सुदर्शन शर्मा को उपवन संरक्षक वन्य जीव राजसमंद, मुकेश सैनी को वन संरक्षक उदयपुर,आलोक नाथ गुप्ता को उपवन संरक्षक डीओडी उदयपुर लगाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews