Transfer : मध्य प्रदेश में IPS और पुलिस के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, दिखे लिस्ट

punjab transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में तबादलों (MP Transfer) का दौर जारी है। दरअसल गृह विभाग द्वारा आईपीएस (IPS Trnasfer) और पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले (Transfer) के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा आईपीएस के वरिष्ठ अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के निलंबन की अवधि को भी बढ़ाया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के पुनीत गहलोत को नवीन पदस्थापना देते हुए सेनानी 26वी वाहिनी गुना से सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बालाघाट एसपी समीर सौरभ को सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Read More : MP Transfer : मध्य प्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

साथ ही गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से सेनानी 26वीं वाहिनी गुना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही सहायक पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जॉन रामखेलावन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना सौंपते हुए आगामी आदेश तक के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक, विसबल जबलपुर पदस्थ किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews