
UP IPS Transfer 2022 : राज्य में तबादलों का दौर जारी है। लगातार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार देर रात 6 आईपीएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन आईपीएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। उनमें दो आईजी और चार एसपी स्तर के अधिकारी शामिल है। 2006 के आईपीएस अधिकारी आकाश कुलहरि को नवीन पदस्थापना सोते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
इन्हें मिली नवीन पदस्थापना
इसके अलावा 2008 के IPS SPS जुगल किशोर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्विस मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। 2009 के आईपीएस दिनेश कुमार पी को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उन्हें पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद नियुक्त किया गया है।
2016 के आईपीएस अधिकारी अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत नियुक्त किया गया जबकि 2014 के आईपीएस अधिकारी वृंदा शुक्ला को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट भेजा गया है।
यहां देखें लिस्ट

