UP Weather: पश्चिमी विभाग का प्रभाव, बढ़ेगी गुलाबी ठंड, बादल-बूंदाबांदी के भी संकेत, जानें विभाग का पूर्वानुमान

rj weather today

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम विक्षोभ और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते देशभर के मौसम में बदलाव होने लगा है।यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी अधिक होने के चलते दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। आगामी दो से तीन दिनों में गुलाबी ठंड का अहसास तेज हो जाएगा। वही 10 नवंबर तक आगरा में  बौछार भी हो सकती है। वही वाराणसी में भी बादल छा सकते है।

यह भी पढ़े..MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 5 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, प्रभारी दरोगा पर भी गिरी गाज

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 नवंबर तक एक के बाद एक दो-तीन पश्चिम विक्षोभ आने की संभावना है,इसके प्रभाव से मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आगरा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव दिखेगा और बूंदाबांदी के आसार के साथ आज बुधवार को बादल छाए रहेंगे। 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वही मेरठ में भी बादल छाए रहने और तापमान गिरने की संभावना है। माना जा रहा है कि आगरा और वाराणसी में आने वाले कुछ दिनों में मौसमी बदलाव का असर होगा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि  आने वाले सप्ताह भर में मौसम साफ रहेगा, जल्द ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाली पछुआ हवा तापमान को 4-6 डिग्री तक गिरावट ला सकती है वही 4 नवंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में पहुंच सकता है, जिसके कारण हवा की दिशा में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। ।8-9 नबंवर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े..MP Teacher Recruitment: 11098 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जिलेवार रोस्टर जारी, ये रहेंगे नियम

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु और केरल होते हुए दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है. यही वजह है कि दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews