UP Weather : 2 वेदर सिस्टम सक्रिय, 14 जून से फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP WEATHER ALERT : उत्तर प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है।  अगले तीन दिन तक गर्मी और बढ़ेगी। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को पूर्वी यूपी में हीटवेव के साथ 50KM की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।वही कम दबाव का क्षेत्र बनने से कानपुर मंडल के औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में बादलों की आवाजाही अगले 5 दिनों तक बनी रहेगी।

14 से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 14 जून से बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कुछ जगह बूंदाबांदी होने की संभावना है। 2 दिन बाद आगरा में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आज शाम तक वाराणसी में बारिश होने की उम्मीद है लेकिन मंगलवार को हीट वेव का असर हो सकता है।लखनऊ में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। 14 जून के बाद प्रदेशभर में मौसम में बदलाव आएगा, 15 व 16 जून को हल्की बारिश होने के आसार हैं।सोमवार व मंगलवार को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति रहेगी। 22 से 25 जून तक मानसूनी बारिश की उम्मीद है।

क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के निचले वायुमंडल में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है, ऐसे में बंगाल की खाड़ी की ओर से चल रही पुरवा नमी के साथ पूर्वी और सटे पश्चिमी बिहार तक पहुंच रही हैं, जिसके चलते पश्चिमी बिहार के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन रहा है। उधर, नमी ने गर्मी के चलते बादलों का रूप लेना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में 14 जून से बारिश के आसार हैं।

इन जिलों हीट वेव और बारिश की चेतावनी

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बलिया और कुशीनगर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है और पारा 43°C के पार जा सकता है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और पूर्वी यूपी के श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews