UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि-तेज हवा के संकेत, जानें IMD का पूर्वानुमान

cg weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश, गरज चमक और ओले का दौर शुरू होने के संकेत हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ से राज्य का मौसम दोबारा बदलने वाला है।  यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है । पश्चिमी इलाकों में हल्की तेज हवाएं चलने की संभावना है तो पूर्वी हिस्से में मौसम पूरे दिन साफ रहेगा। इस सप्ताह के अंत तक गर्मी का असर तेज हो सकता है, लेकिन कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा और 30-31 मार्च को बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च तक बादल छाए रहने के आसार है। हवा सामान्य गति से चलेंगी। नोएडा और गाजियबाद में मार्च माह में बहुत अधिक तापमान बढ़ने के आसार नहीं है, लेकिन माह के अंत तक आसमान में बादल छाने और छिटपुट बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 30 मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 31 मार्च को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 31 मार्च और 1 अप्रैल को छिटपुट बारिश होने का अनुमान हैं।

30-31 को बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने गरजने के आसार हैं। वही 31 को पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ में भी दिखाई देगा और यहां भी बारिश, बिजली के आसार हैं। लखनऊ में एक और दो अप्रैल को तेज बारिश संग कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते तक लखनऊ के लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है

जानिए क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान

आईएमडी की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) मध्य क्षोभमंडल स्तरों में जम्मू और पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में मौजूद है। वही निम्न क्षोभमंडलीय स्तरों में मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ (Trough) और बिहार से उत्तर ओडिशा तक दूसरा ट्रफ चल रहा है। इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके 30 और 31 मार्च को फिर बारिश, बिजली और ओले की संभावना है।

जानिए जिलों का हाल

  1. नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।
  2. अलीगढ़, मथुरा, आगरा की तरफ दिन के वक्त आसमान में हल्के बादल रहेंगे।
  3. मुरादाबाद से लेकर रामपुर तक भी मौसम साफ रहेगा।
  4.  लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक भी मौसम साफ रहने की वजह से दिन में तेज धूप निकलेगी।
  5. गोरखपुर की तरफ भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews