UP Weather : नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, आंधी-तेज हवा, मई में बढ़ेगी गर्मी, बढ़ेगा पारा, जानें IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में अब 30 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 27 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के प्रभाव से 28 से 30 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले 24 घंटे तक राजधानी समेत प्रदेश के मौसम बादलों के आवागमन के साथ हल्की धूप और छिटपुट बारिश भी हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है।  इस हफ्ते के अंत तक राज्य में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से तापमान में तीन से छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।  गुरूवार 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।वही नोएडा, गाजियाबाद, एनसीआर के अन्य इलाके और पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल को गरज के साथ बारिश का अनुमान है। 30 अप्रैल को लखनऊ और आस पास के जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।3 मई तक राजधानी और गोरखपुर में तेज बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर शुरू होने की संभावना है। अगले 7 दिनों तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है।

29-30 अप्रैल को बारिश-तेज हवा

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 28 से बादल फिर छाएंगे। 29 और 30 फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। 26 अप्रैल से एक मई के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 37 डिग्री के बीच बना रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच बना रहने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इन दोनों ही जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews