UP Weather : मई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, आज 30 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ और मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवातीय बदलाव से एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और गोरखपुर में इस पूरे माह बदलाव देखने को मिल सकता है। वही 1 मई को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती हैं, इससे तापमान में और कमी आएगी। शनिवार को भी पश्चिमी इलाकों में पूरे दिन आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे।

26 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  26 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी है। नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में शनिवार को कड़ी धूप और गर्मी पड़ने का अनुमान है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस बाहर जा सकता है। नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ सोमवार से 1 मई तक बादल और बारिश का असर दिखेगा। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की उम्मीद है। 1 मई को जिले में भी बारिश का अनुमान है।

आज इन जिलों में अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो पूर्वांचल के इलाकों में पूरे दिन मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। पश्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में शनिवार को फिर से हल्की बारिश हो सकती है। आज  30 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  आज सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को 20 जिलों में अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। रविवार को 20 जिलों- सहारनपुर, शामली, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 अप्रैल तक आगरा में दिन में तापमान 39 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews