
UP Weather Alert Today : मई के जाते जाते उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर चल पड़ा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और आंधी देखने को मिली। आज मंगलवार को भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही ईरान के आसपास तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 24 मई से लेकर 28 मई तक बारिश के आसार हैं। इधर, 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बारिश की संभावनाओं के बीच गर्मी पड़ने की भी आशंका है।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार 23 मई से तेज हवाओं के बीच शुक्रवार तक बीच-बीच में गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। विभिन्न जिलों में 26 मई तक अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 23 से 25 मई तक गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।
बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार
यूपी मौसम विभाग मौसम के अनुसार 28 मई तक यूपी में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। 23 और 24 मई से पूरे यूपी में बरसात हो सकती है। अगले तीन दिनों तक पूर्वांचल (Purvanchal) के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 26 मई तक यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है।
इन जिलों में आज बारिश के आसार
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया।
जानिए जिलों का हाल
- गाजियाबाद और नोएडा में मंगलवार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने की उम्मीद है। ऐसा मौसम 27-28 मई तक बने रहने का अनुमान है।
- कानपुर मंडल में तेज धूप के साथ छिटपुट बादल छा सकते है।
- बरेली में आज और बुधवार को बारिश की संभावना है। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत और आसपास के जिलों में 23 मई को 5 मिमी बारिश की संभावना है। 24 मई को 9 एमएम बारिश और तेज हवाएं भी चलेंगी।
- मेरठ में 23 और 24 मई को तापमान और बढ़ेगा। उसके बाद 3 से 5 डिग्री कम होगा। इस दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
- लखनऊ में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर दोपहर के बाद गरज के आसार हैं।
- नोएडा और गाजियाबाद में मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- गोरखपुर में दिन में तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

