UP Weather: मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, 25 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बूंदाबांदी के संकेत, इन जिलों में बढ़ेगा पारा, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather today

UP Weather Update Today : रविवार शाम से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है।कोई नया सिस्टम एक्टिव ना होने से वातावरण से नमी कम हो रही है और तापमान में इजाफा हो रहा है। यूपी मौसम विभाग की मानें आज सोमवार को प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर तेज हवाओं का असर भी रहेगा। राज्य में 11, 12 और 13 अप्रैल को 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश का मौसम साफ रह सकता है।

12 अप्रैल तक मौसम साफ, 15 अप्रैल को बढ़ेगा तापमान

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 10 अप्रैल तक अधिकतम पारा 35 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार है। 12 अप्रैल तक लखनऊ और पूर्वांचल में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में गर्मी की सितम और बढ़ेगा।वही 13 अप्रैल से फिर मौसम में बदलाव आएगा और 14 अप्रैल को बारिश की संभावनाएं बन रही है। नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में सोमवार से आसमान में बादल छाने, तेज हवा और बारिश की उम्मीद है। 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लू चलने भी संभावना है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक तापमान करीब 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

जानिए जिलों का हाल

  1. यूपी मौसम विभाग की मानें तो राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है।
  2. आज सोमवार को नोएडा और गाजियाबाद में तापमान में वृद्धि होगी। नोएडा में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
  3. गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है।
  4. आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद, प्रयागराज और गोरखपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
  5. अलीगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्के- मध्यम बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।
  6. नोएडा और गाजियाबाद में अगले 3 से 5 दिन में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews