UP Weather : मौसम के बदले मिजाज, अब गर्मी के तेवर होंगे सख्त, 4 दर्जन जिलों में बढ़ेगा तापमान, हल्की बूंदाबांदी के संकेत, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather today

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम चुका है और अब गर्मी के तेवर सख्त होने वाले है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और ज्यादा बढोतरी देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिनों में यूपी के तमाम जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है।हालांकि वेस्ट यूपी के कुछ शहरों में बादल छाए रह सकते है और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।वही आज कई जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार भी जताए हैं।

य़ूपी मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि की संभावना है और न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। अगले कुछ दिनों में राज्य में कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा, हालांकि 15 मई को सतह पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है, ये हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।  चक्रवात की वजह से हवा करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती है और तापमान में वृद्धि होगी।

पश्चिमी यूपी में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

य़ूपी मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और आसमान साफ रहने के आसार हैं। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और आसमान साफ रहने के आसार हैं।14 मई से बरेली और आसपास के जिलों में लू का प्रकोप दिखेगा। दिन में तापमान में 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews