UP Weather : मौसम में बदलाव, 29 जिलों में हीटवेव-आंधी का अलर्ट, चक्रवात का दिख सकता है असर, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert  Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज बुधवार को 29 जिलों में हीटवेव और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।अगले तीन दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। वही बिपरजॉय का असर भी यूपी में देखने को मिल सकता है। यदि यह चक्रवात मध्यप्रदेश तक आता है, तो कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ घने बादल और बारिश भी हो सकती है। वही प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो बिपरजॉय तूफान 17 जून तक कराची की तरफ लैंड कर सकता है, ऐसे में यूपी में बारिश हो सकती है, कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शाम के वक्त कानपुर मंडल में आंधी और तेज हवाएं अगले 48 घंटे तक चल सकती हैं। हालांकि मानसून में 2 या 3 दिन और देरी हो सकती है। 15 व 16 जून को हल्की बारिश होने के संकेत है। सदन क्षेत्रों में लू और तराई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद के दिनों में वेस्टर्न क्षेत्र में हल्की फुल्की बारिश की संभावना  है।

मानसून की दस्तक जल्द

यूपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 22 जून से मानसूनी बारिश शुरू होने का अनुमान है।  18-19 जून को मेरठ समेत वेस्ट यूपी में बारिश के आसार है। राजधानी लखनऊ में 22 जून से जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया गया है। गोरखपुर में 21 जून से बारिश शुरू होने और 25 जून से तापमान में गिरावट के आसार है। वही 30 जून तक बारिश जैसी स्थिति के कारण तापमान 42 से गिरकर 35 डिग्री तक पहुंचने के संकेत है। नोएडा में 18 जून से बादल गहरा सकते हैं, वही 25 जून से बारिश होने के आसार है 28 जून के बाद से नोएडा में लगातार बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट होगी।

इन जिलों हीट वेव-आंधी का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर,आगरा, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, सोनभद्र और चंदौली में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तर प्रदेश और पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय के क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति रह सकती है।आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 31 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आसमान साफ रहेगा लेकिन आंशिकतौर पर बादल छा सकते हैं। गाजियाबाद में आज यहां न्यूनतम तापमान 31 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है लेकिन आसमान साफ रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews