UP Weather : मौसम में बदलाव जारी, 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, इसी हफ्ते मानसून की दस्तक, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : बिपरजॉय के प्रभाव से आज बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।यूपी मौसम विभाग ने आज 21 जून को प्रदेश के 37 जिलों में हल्की से मध्यम और 11 जिलों में भारी बारिश  की चेतावनी जारी की है। वही तूफान के असर से कानपुर मंडल में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ  50 मिमी. से भी अधिक बारिश के संकेत हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के असर से पूरे सप्ताह बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में अगले दो-तीन दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है।

आज 11 जिलों में भारी और 37 में मध्यम बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर और चित्रकूट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुर, इटावा, कन्नौज, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में भी बारिश के अच्छे संकेत हैं। वहीं बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, गोंडा, प्रयागराज, सोनभद्र, बस्ती में हल्की बारिश हो सकती है।

23 जून तक बारिश, 26 को मानसून की दस्तक संभव

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बाद में बारिश के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। अगले 4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। दो से तीन दिन बाद पूर्वी यूपी में मानसून के दस्तक की संभावना है। तराई बेल्ट में 21 से 23 बारिश की संभावना है। ललितपुर, झांसी जालौन तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वही 26 जून तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। दक्षिणी पश्चिमी यूपी में चक्रवात का ज्यादा असर दिखेगा। इससे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में भी बारिश होगी।

जानिए जिलों का हाल

गुरूवार तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश होने का अनुमान है, इससे तापमान में गिरावट आएगी गुरुवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 39, झांसी में 32 से 35, मुरादाबाद में 36, आगरा में 33, अलीगढ़ में 34, इटावा में 30, बरेली में 33, बांदा में 33, मेरठ में 36, प्रयागराज में 37, चित्रकूट में 34 और अयोध्या में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews