UP Weather : छाए रहेंगे बादल, 37 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, 24 घंटे में मानसून की दस्तक! जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

up weather

UP WEATHER ALERT TODAY : उत्तर प्रदेश में भले ही चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर कम होने लगा है, लेकिन बंगाल से आ रही नम हवाओं के चलते आज भी 36 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनों यानी 26 जून तक प्रदेश में मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। 23-24 जून को तराई बेल्ट में हल्की मध्यम बारिश तो अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वही 25 जून को कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, संतकबीर नगर, सोनभद्र, चंदौली, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी शामिल में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

24-25 को भी बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, बरेली में आज बूंदाबांदी के साथ 8 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 37 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी।वही 24 और 25 जून को भी बारिश के आसार है।मथुरा में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।वाराणसी में आज आसमान में हल्के बादल छाए हैं, कहीं कहीं बारिश के आसार है। 28 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे में मानसून की दस्तक 

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 23 और 24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 23 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट और 24 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज 23 जून शुक्रवार को मॉनसून के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में प्रवेश करने की संभावना है, वही 24 जून को बरेली, 27 जून को आगरा, 24 जून को झांसी, 25 जून को मैनपुरी और 27 जून को बिजनौर में मॉनसून की दस्तक के साथ बारिश हो सकती है।

जानिए शहरों का तापमान

  1. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मथुरा और नोएडा में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
  2. अलीगढ़, इटावा, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, हापुड़ और झांसी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  3. मेरठ और मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि कानपुर में 28 डिग्री सेल्सियस के करीब और वाराणसी में 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के साथ ही अयोध्या में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews