UP Weather : छाए रहेंगे बादल, आज 20 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी धूल भरी आंधी, जानें अपने शहर का हाल, पढ़े IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में अभी 2-3 दिनों तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में वेस्ट यूपी में हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके कारण 7 और 8 मई के बीच धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा पूर्वांचल (Purvanchal) में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रविवार को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में छुटपुट बारिश के आसार हैं।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार 7 और सोमवार 8 मई को बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में छुटपुट बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 10 मई तक अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। आज रविवार को एक वेस्टर्स डिस्टर्बेंस फिर से देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना है। वही 15 मई के बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने और लू के असर बढ़ने की संभावना है।

लखनऊ-नोएडा में ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लखनऊ की बात की जाए तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा।  अब बादलों की आवाजाही कम होने के साथ राजधानी में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। नोएडा में रविवार तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। सोमवार से मौसम साफ रहेगा। बारिश के बाद सोमवार को फिर से गर्मी की वापसी होगी। 12 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

आज 29 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज रविवार को 29 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और धूल भरी आँधी का अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews