UP Weather : एक साथ 2 सिस्टम सक्रिय, 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गिरेगा पारा, ओले गिरने की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लखनऊ, कानपुर समेत 26 जिलों में बादल छाने के साथ आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।वही 27 और 28 मई को भी 5 से 10 मिमी. बारिश तक के आसार है । यूपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में ईरान में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। वहीं, पाकिस्तान के वातावरण में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति है, ऐसे में 28 मई तक बारिश के आसार है।  वही इंडियन डाईपोल अभी पॉजिटिव बना हुआ है, ऐसे में अभी अच्छी बारिश के संकेत हैं। वही जून के आखिरी हफ्ते में मानसून की दस्तक हो सकती है।

एक साथ 2 सिस्टम एक्टिव

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान के आसपास तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज 24 मई से लेकर 28 मई तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 28 मई तक यूपी में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक पूर्वांचल (Purvanchal) के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 26 मई तक यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है।

28 मई तक जारी रहेगी बारिश

यूपी मौसम विभाग ने 28 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हवा के साथ छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वांचल में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यह सिलसिला लगभग 27 मई तक जारी रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और मथुरा में तेज बारिश के आसार है।वही इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली में हल्की बारिश की संभावना है।इसके अलावा संभल, बदायूं, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज में से एक या दो जिले में ही बारिश के आसार बनेंगे।

जानिए जिलों का हाल

  1. प्रयागराज में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27°C और अधिकतम तापमान 41°C के आसार है। आने वाले 24 घंटे में हल्की हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
  2. बरेली में बुधवार और गुरुवार को 7 MM बारिश होने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। अगले 48 घंटे के लिए बरेली और आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट है।
  3. अयोध्या में आज गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान पूर्वी हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  4. झांसी में 25 से 27 मई तक बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को तापमान 45°C के आसपास रहने का अनुमान है।
  5. लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना हो सकती है। कुछ जगह पर बौछारें भी पड़ सकती हैं।
  6. नोएडा 27 मई तक बारिश की संभावना  है और तापमान में 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। वही गाजियाबाद में भी इसी प्रकार का मौसम बने रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews