UP Weather : 7 जुलाई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, छाएंगे बादल, पूर्वी UP में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान-जिलों का हाल

up weather

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में 7 जुलाई तक मौसम के यूही बने रहने के है। आज रविवार को यूपी के 75 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसमें पूर्वी यूपी में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश का यह दौर पूरे सप्ताह चलने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो अभी 3-4 दिनों तक बारिश की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है और आसमान में भी एक सर्कुलेशन बना हुआ है।

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 2 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान और पूर्वी यूपी तो 3 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान और पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा सहित आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वही 4 और 5 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

7 जुलाई तक बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 4 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है।वही 5 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 6 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश तो 7 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

अबतक बारिश का रिकॉर्ड

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, जून माह में यूपी में सबसे ज्यादा बारिश हाथरथ जिले में 192.5 मिमी हुई, यह औसत से 1046% ज्यादा है।वहीं मथुरा (29.7 मिमी) और बुलंदशहर (35.3 मिमी) जो औसत से 23% कम बारिश रिकॉर्ड की गई। यूपी के 12 जिले में औसत से ज्यादा तो 14 जिलों में औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी के बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, हाथरस, आगरा, हमीरपुर, बदायूं, मैनपुरी, इटावा में औसत से ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा कन्नौज, कानपुर देहात और हमीरपुर में भी अच्छी बारिश हुई है।कम बारिश वाले 14 जिले रेड जोन में हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews