UP Weather : चक्रवात का प्रभाव, 12 जुलाई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में अभी 3-4 दिन मानसूनी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज शुक्रवार को भी यूपी मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है जिससे राज्य में लगातार बारिश हो रही है। हवा का दबाव होने की वजह से 12 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 और 10 जुलाई को यूपी के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश की संभावनाएं है। 11-12 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 7 जुलाई को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी यूपी में भी अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 8 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी दोनो क्षेत्रों में अनेक स्थान और  9 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ अनेक स्थान पर बारिश हो सकती है।इसके अलावा 10 जुलाई को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है वही पूर्वी यूपी में इस दिन कुछ ही स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। 11-12 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।वाराणसी में अगले सप्ताह से एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है।

12 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार,अलग-अलग स्थानों पर 40-50 KMP की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और आंधी-तूफान और बिजली गिर भी गिरने की आशंका है। 11 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। 12 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में भी गरज चमक के साथ लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आगरा, औरैया, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में बादल गरजने और बिजली कड़कने की भी संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी यूपी के आगरा, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भारी बारिश  के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरे जनपदों में भी कई जगहों पर आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews