UP Weather : मौसम में बदलाव जारी, चलेगी धूल भरी आंधी, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, ओले गिरने के भी आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव का सिलसिला 3 मई तक रहेगा। अगले 48 घंटों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। यूपी मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पाकिस्तान में बने चक्रवात की वजह से प्रदेश में 2 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट है। आज 29 अप्रैल से लखनऊ समेत आस-पास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 2 मई तक तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं।

पश्चिमी यूपी में दिखेगा बारिश का ज्यादा असर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 29 अप्रैल के बाद अगले दो दिन तक पश्चिमी यूपी में अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 30 अप्रैल तक आंधी, ओले के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है। पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल को गरज के साथ बारिश का अनुमान है। 30 अप्रैल को लखनऊ और आस पास के जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं । इसके अलावा 3 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बारिश दर्ज हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को भी 30-31 शहरों में आधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 30 जिलों में कानपुर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद शामिल हैं।

30 अप्रैल तक इन जिलों में बारिश

बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

  1. आज लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे। आस-पास के एरिया में तेज हवाएं चल सकती हैं। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 24°C रह सकता है। हवाएं 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
  2. वाराणसी में बारिश की उम्मीद है। अगले 4 मई तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है।मथुरा और प्रयागराज में आज शाम तक बारिश होने की संभावना है।जालौन में शनिवार के लिए भी आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
  3. बरेली में आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का पूर्वानुमान है। हवा की स्पीड 12 किमी प्रति घंटा रह सकती हैं। अगले 24 घंटे में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews