UP Weather : मानसून का प्रभाव, 45 जिलों में वर्षा-बिजली, 8 जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मानसून की गति तेज हो गई है, जिसके चलते अब 15 जुलाई तक राज्य में बारिश, आंधी और बिजली की चेतावनी जारी की गई है। आज रविवार को 8 जिलों में भारी बारिश तो 45 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 17 जिलों में भारी तो 14 जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है।इन जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश की चेतावनी

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जुलाई को यूपी के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश की संभावनाएं है। 9 जुलाई को पश्चिमी यूपी के करीब करीब सभी जगहों पर बारिश तो 10 जुलाई को पश्चिमी यूपी में बादलों की गर्जन के 7 सभी जगहों पर बारिश के संकेत है। 11-12 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी। 11 और 12 जुलाई को तेज बारिश का सिलसिला चलेगा और पश्चिमी और पूर्वी UP में करीब सभी जगहों पर 11 जुलाई को बारिश पड़ सकती है।12 से 15 जुलाई को पश्चिमी -पूर्वी UP में करीब करीब सभी स्थानों पर बारिश होगी।

कम दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है, जिससे तराई बेल्ट में भारी बारिश के आसार हैं। रविवार को पश्चिमी यूपी के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही 40 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के लिए की चेतावनी है। 14 जुलाई तक के लिए विभाग ने प्रदेश में तेज बारिश, झंझावात, वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। 11 से 13 जुलाई के बीच के समयावधि में झमाझम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

  1. आज पश्चिमी यूपी के 8 जिलों- अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में भारी से भारी बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  2. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ और बागपत में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  3. गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कौशांबी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  4. गरज और चमक के साथ मूसलधार बारिश के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में भी येलो अलर्ट जारी है।
  5. बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में भारी बारिश हो सकती है।
  6. अलीगढ़, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, मथुरा, संत कबीर नगर, सीतापुर जिले में बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews