UP Weather : मौसम ने बदली करवट, फिर सक्रिय हुआ मानसून, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली के आसार, जानें IMD का नया पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : मानसून के सक्रिय होते ही उत्तर प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, वही 7 से 9 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और चमकने की भी प्रबल संभावना है।वही मौसम में नमी के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में वर्तमान में बने चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पूर्वी राज्य समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में मंगलवार से गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है ।वही न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं आएगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जो पूर्वी तटों से प्रवेश करते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और मध्य के हिस्सों में बारिश लेकर आएगा। 6 सितंबर को पूर्वी यूपी में बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में ही बारिश और पूर्वी यूपी में बिजली गिरने की संभावना है। 7 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के बारिश और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 7 तारीख को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 8 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

  • यूपी मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, संत रविदासनगर और प्रयागराज में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में भी बारिश होने की संभावना है।
  • ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सुलतान पुर, अमेठी, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और सीतापुर में हल्की बारिश के आसार है।
  • लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में भी हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews