UP Weather : पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : मानसून ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को कवर कर लिया है, ऐसे में पूरे प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी मौसम विभाग ने आज 26 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वही अन्य में मध्यम से सामान्य बारिश का अनुमान है।वही राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आज सोमवार को बांदा, चित्रकूट, झांसी, महोबा, हमीरपुर आदि के आसपास के जिलों में बिजली गिरने के लिए चेतावनी जारी की गई है।

अगले 48 घंटों के लिए इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 27 जून को प्रदेश के सदन पोर्शन में मानसून की ज्यादा एक्टिविटी बनी रहेगी। 27 जून तक बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 जून को सदन पोर्शन में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। तराई बेल्ट में भी हल्की बारिश के आसार है। अगले 48 घंटों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

29 जून को मानसून पकड़ेगा रफ्तार

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 29 जून से मानसून एक बार फिर प्रदेश में तेजी पकड़ेगा और प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी। मध्य और पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात के लिए चेतावनी जारी की गई है। बुंदेलखंड क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे हुए जिलों में अगले दो दिनों मध्यम से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वर्तमान में प्रदेश में ईस्ट वेस्ट ट्रफ की स्थिति बन रही है जिससे हवाओं की दिशा में परिवर्तन होता है।वही अगले दो दिनों तक मध्यप्रदेश की ओर साइक्लोनिक सर्कुलेशन  सक्रिय रहेगा, जिससे 29 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट से जुड़े जिलो में बारिश होगी।

इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

  1. बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, कन्नौज, जौनपुर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
  2. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, उन्नाव, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती में मध्यम से सामान्य बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews