
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना है। वही सोमवार से एक बार फिर प्रदेश के सभी हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिलेगी, 21 अगस्त से 24 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है।
UP में शनिवार-रविवार को जारी रहेगा बारिश का दौर
यूपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों और बुंदेलखंड क्षेत्र में गरज और चमक के साथ हल्की संबंध में बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश तो एक दो स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।वही 21 और 22 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 23 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थान पर बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश-बिजली की संभावना
- यूपी मौसम विभाग की मानें तो ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
- आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, संभल अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
- आगरा, इटावा, औरैया, ललितपुर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र में आंधी तूफान की संभावना है।
- शनिवार और रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
24 अगस्त तक पूर्वी-पश्चिमी यूपी में बारिश-बिजली का प्रभाव
- प्रदेश में 19 अगस्त को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। एक-दो स्थान पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र जिला शामिल है। इसके साथ ही मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
- 20 अगस्त को भी पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ही बारिश और 21 अगस्त को दोनों ही हिस्सों में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
- 22 और 23 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है, जबकि 24 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश हो सकती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

