
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है, पिछले 24 घंटे में 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। आज मंगलवार को भी 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही 30 जून तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वही 27 और 28 जून को पूर्वी यूपी में बारिश के कम आसार हैं, लेकिन 29 और 30 जून को पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश हो सकती है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में भारी बारिश हो सकती है।मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
29 जून तक बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज 27 जून को प्रदेश के सदन पोर्शन में मानसून की ज्यादा एक्टिविटी बनी रहेगी। इसके चलते बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही 28 जून को सदन पोर्शन में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
2 दिन बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 29 जून से मानसून एक बार फिर प्रदेश में तेजी पकड़ेगा और प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी। मध्य और पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात के लिए चेतावनी जारी की गई है।30 जून को तराई बेल्ट और सदन पोर्शन में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बाकी जगह हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर के आसपास के जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

