UP Weather : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 13 तक वर्षा का दौर, 48 घंटे के लिए 24 जिलों में भारी बारिश , 20 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

up WEATHER

मानसून के सक्रिय होते ही यूपी का मौसम एक बार फिर बदल गया है। अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 9 सितंबर को भी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे तक यूपी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है।आज शुक्रवार को 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 13 सितंबर तक कई हिस्सों में तेज बारिश होने की भी संभावना है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 8 सितंबर को यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में इस दौरान अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती  है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में एक दो स्थान पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। बुंदेलखंड में भी आज अच्छी बारिश के आसार हैं। विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर मध्यम में वर्षा की संभावना है।
  • शुक्रवार को कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी और उसके आसपास इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में भी बारिश की संभावना है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में हल्की बारिश और पूर्वांचल क्षेत्र के जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर देहात में भी बिजली गिरने ।
  • कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी रायबरेली, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी बादल गरजने और बिजली गिरने ।
  • इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास इलाकों में भी शुक्रवार को मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।

13 सितंबर तक इन जिलों में बारिश

  1. 9 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, इस दौरान पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दिन भी कुछ जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
  2. 10 और 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों में बारिश हो सकती है। दोनों ही दिन कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है।
  3. 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग की मानें तो मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल, रायपुर और पुरी से होकर पूर्व दक्षिणपूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। दक्षिण आंतरिक ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews