UP Weather : मानसून की आहट, 26 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP WEATHER ALERT TODAY : साइक्लोन बिपरजॉय के चलते उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार को भी 26 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। वही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई शहरों में 27 जून तक गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी, बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। इधर,आज बुधवार को पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही पुरवा हवाओं की एंट्री के साथ ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

27 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून प्रदेश में एंट्री करेगा। इसके असर से पूर्वी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। आज भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात हो सकती है, हालांकि 25 से 26 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लगभग तमाम हिस्सों में बारिश और 24-26 जून के दौरान कहीं-कहीं बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। 24 जून को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों (26-50 स्थानों) तथा पूर्वी UP के अनेकों स्थानों (51 से 75 जगहों) पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। वही 25-26 जून को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों (76 से 100 जगहों) पर बारिश हो सकती है। 27 जून को पश्चिमी UP और पूर्वी UP में अनेक स्थानों (51 से 75 स्थान) पर  बारिश होने की संभावना है।

25 जून को पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 25 जून से मॉनसून के एक्टिव होने के आसार है और अगले 48 घंटो में दक्षिण-पश्चिम मानसून के यूपी के कुछ भाग में आगे की ओर बढ़ने की संभावना हैं। रविवार से मानसूम पूरी तरह से एक्टिव होगा, जिससे 27 जून तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में करीब हर जगह बारिश गरज चमक के साथ हो सकती है। इस दौरान बादलों की गर्जन और बिजली के चमकने के आसार हैं। 27 जून तक प्रदेश में बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कौशांबी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, चंदौली कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  2. कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews