UP Weather : मानसून का असर बरकरार, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग की नई अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : राज्य में मानसून 4 अगस्त तक सक्रिय रहेगा, ऐसे में यूपी मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले चार अगस्त तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। सोमवार 31 जुलाई और मंगलवार 1 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना ज्यादा है। इस समय मानसून पूर्वांचल में सक्रिय है जो धीरे-धीरे तराई की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में एक या दो जगह आकाशीय चमक होने की संभावना है वहीं पूर्वी यूपी के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।  अगस्त के पहले सप्ताह में पूरी यूपी में बारिश होने की संभावना है। आज सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।
  2. कुशीनगर, महाराजगंज व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी बांदा, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज व आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews