
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द उमस और गर्मी से राहत मिलने वाला है। 24 जुलाई से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से मानसून के फिर से सक्रिय होते ही बारिश का अगला दौर शुरू होने का अनुमान है।आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज आगरा लखनऊ में आज दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन 24 जुलाई के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है। लखनऊ में रविवार को बौछारें पड़ सकती है।
जानिए पूरे हफ्ते का हाल
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 22 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ एक दो जगहों पर हल्की बारिश व बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 23 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।वही 25, 26 और 27 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 25 जुलाई को भी दोनो हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- आज कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। लखीमपुरखीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में बारिश होने की संभावना है, लेकिन 24 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।
- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर और हरदोई में भी बारिश होने की उम्मीद है। शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, हापुड़ में भी बारिश हो सकती है।
- गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में बरसात होने की संभावना है।
कहां कितना तापमान
- उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गोरखपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- मथुरा और चित्रकूट में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

