UP Weather : नया सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, जानें शहरों का हाल-मौसम विभाग का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार शाम से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को राज्य में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहने का अनुमान है, कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।वही पूर्वांचल वाले जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस सप्ताह बारिश हो सकती है।वही आने वाले सप्ताह में गर्मी बढ़ने के साथ लू चलने की भी आशंका जताई गई है। मार्च अंत से तापमान में इजाफा होगा और गर्मी बढ़ेगी।मई-जून की तरह सूरज के तपने के आसार हैं। इसके लिए 4 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पंजाब होते हुए यूपी तक पहुंच चुका है, ऐसे में दक्षिणी के जिलों में बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं।  पूर्वांचल वाले इलाके में मंगलवार को हल्की बारिश और कई इलाकों में तेज हवाएं हो सकती है ।पश्चिमी यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि 16 और 17 मार्च को तेज हवाओं के अच्छी बारिश के आसार है। राज्य में मंगलवार से लेकर गुरुवार तक राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार करने का भी अनुमान है।

20 मार्च तक जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग ने 20 मार्च तक ओला गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज मंगलवार को एक मजबूत नया सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से आज यूपी के कुछ हिस्‍सों खास कर दक्षिण-पूर्व के जिलों में बारिश के आसार है। 17, 18 और 19 मार्च को कानपुर मंडल में बारिश के ज्यादा आसार हैं। पश्चिम विक्षोभ के कारण दिल्ली से सटे यूपी के जिलों गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के भी कई क्षेत्रों में आज मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।21 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।

जानिए जिलों का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य ज्यादातर इलाकों में रविवार मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम 36 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा। कानपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। नोएडा और गाजियाबाद में मंगलवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews