UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, तापमान में उतार चढ़ाव, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

UP Weather Update Today : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज यूपी के कई जिलों में बादल छा सकते है और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।वही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज नोएडा और गाजियाबाद समेत कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है । बादल छाने के साथ तापमान में भी परिवर्तन के संकेत है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मार्च के पहले हफ्ते में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।नए सिस्टम के प्रभाव से 3 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 और 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी समेत कहीं कहीं बारिश होने का अनुमान है। वही तेज हवा चलने के साथ बादल भी छा सकते है।

मार्च से दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा, लेकिन दिल्ली से सटे यूपी के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा होगा । मार्च के पहले सप्ताह में तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, इससे गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान हो सकता है।

जानिए जिलों का हाल

  1.  सुबह लखनऊ में तापमान करीब 18 डिग्री रहा। नोएडा में 20 डिग्री और गाजियाबाद में 19 डिग्री तापमान बुधवार सुबह दर्ज किया गया।
  2. बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकत 32 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद के आसपास तापमान अधिकतम 32 डिग्री तक रहेगा।
  3. आज राजधानी लखनऊ में को आसमान साफ रहेगा और तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
  4. नोएडा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
  5. बुधवार को मेरठ में तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  6. गाजियाबाद का तापमान 16 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews