UP Weather :आज से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, तापमान में परिवर्तन, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : आज सोमवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके असर से आसमान में हल्के बादल छाएंगे और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी।। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को फिर पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है, वही पूर्वांचल में पूरे दिन लगभग सभी इलाकों में तेज धूप का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 3 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है। सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहेगा, हालांकि राज्य के पश्चिमी इलाकों में दिन में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से सोमवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होगी। लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है।अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने के आसार है। लू का भी असर देखने को मिल सकता है।

जानिए जिलों का हाल

  1. लखनऊ के मौसम में अगले 10 दिनों में कोई बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है।यहां अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
  2. नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाने के साथ तेज हवा का असर देखने को मिलेगा।
  3. नोएडा और गाजियाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  4. वाराणसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
  5. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews