UP Weather : मौसम में बदलाव जारी, छाएंगे बादल, सभी जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, तेज हवा-बिजली गरजने का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

weather alert today

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम के यूं ही बने रहने के आसार है। मंगलवार को भी राज्य में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो 7 शहरों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, बाकी 65 शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा वेस्ट यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई।लखनऊ में मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। बुधवार से मौसम थोड़ा साफ होगा और बारिश थमेगी, तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

24 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है 22-23 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। इससे दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। आज बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है।लखनऊ में  25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।   24 मार्च को लखनऊ में गरज के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है।

तापमान में परिवर्तन

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और आज बारिश देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है और आज गरज के साथ बारिश देखने को भी मिल सकती है। कानपुर में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। यहां 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और अधिकतम 24 डिग्री से रहने का अनुमान है।अलीगढ़ में छिटपुट बारिश और बादल छाने के आसार है। यहां 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और अधिकतम 23 डिग्री से रहने का अनुमान है।मेरठ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट

  1. आज मंगलवार को शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर और मुरादाबाद में बारिश तो बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में ओलावृष्टि के आसार है। इन शहरों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  2. अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, देवरयिा, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संत कबीरनगर, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में बिजली चमकने और गिरने की संभावना है।
  3. आगरा, औरैया, बहराइच, बलरामपुर, चित्रकूट, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, देहात कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, और सोनभद्र के साथ श्रावस्ती में तेज बारिश के आसार है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews