
UP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। यूपी मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन एक जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है। अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वही आज 31 मई को 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगते तीन दिनों तक यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।दो जून के बाद गर्मी में तेजी से वृद्धि होगी और गर्म हवाएं चल सकती हैं।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
- अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, ललीतपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
2 जून तक इन जिलों में बारिश की चेतावनी
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, शामली, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोड़ा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकुट, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, प्रयागराज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 2 जून तक पश्चिमी जिलों में थोड़ी बहुत बारिश के आसार हैं। वहीं दूसरे सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

