UP Weather : बदले मौसम के मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव, छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें विभाग का ताजा पूर्वानुमान

up weather today

UP Weather Alert Today : वर्तमान में कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय ना होने के चलते सितंबर के पहले सप्ताह तक तेज बारिश होने के आसार कम है। हालांकि लोकल सिस्टम के चलते 1 सितंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान कोई बदलाव नहीं होगा।

पूर्वी-पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार 27 अगस्त को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।वही सोमवार से बारिश में कमी आ जायेगी लेकिन 28-29 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगास पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बौछारें देखने को मिलेंगी। 29-30 अगस्त के दिन भी यूपी में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं, आंधी-तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना नहीं है।

तापमान में उतार चढ़ाव, 31 अगस्त तक बूंदाबांदी

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, मौसम प्रणालियों के सक्रिय ना होने के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं जिसके प्रभाव से 28, 29 और 30 अगस्त तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं बूंदाबांदी होती रहेगी। 31 अगस्त को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में कुछ खास जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी। आगरा में 1 सितंबर तक बारिश के कोई आसार हैं, आसमान साफ रहेगा । रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews