
UP Weather alert Today : उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है।मानसून के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के 40 से अधिक शहरों में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बुधवार को मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे यहां ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है।
29 जून को भारी बारिश की चेतावनी
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून से मानसून एक बार फिर प्रदेश में तेजी पकड़ेगा और प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी। मध्य और पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात के लिए चेतावनी जारी की गई है। 30 जून को तराई बेल्ट और सदन पोर्शन में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वही पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का अनुमान है। बारिश का यह सिलसिला अगले 1 हफ्ते तक जारी रह सकता है, ऐसे में जुलाई माह की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हो सकती है।
मानसून के साथ सिस्टम सक्रिय
यूपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में मानसून के साथ कई वेदर सिस्टम भी सक्रिय हो गए है। एक चक्रवाती दबाव छत्तीसगढ़, उड़ीसा के ऊपर बना हुआ है। हालांकि यह उत्तरी मध्य प्रदेश होते हुए आगे निकल जाएगा। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी और बादलाों की आवाजाही भी बढ़ेगी। ये सारे समीकरण मिलकर दो दिनों बाद मौसम में परिवर्तन ला सकते हैं।
बिजली-आंधी का भी अलर्ट
यूपी मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को तेज बारिश तो गुरुवार से शनिवार तक राजधानी और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार है। अगले 10 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर ,बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में बिजली गिरने और आंधी की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

