UP Weather : साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय, छाएंगे बादल, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में भारी वर्षा के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : मानसून की दस्तक के बाद से उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है, वही आज सोमवार को 30 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर समेत पूर्वी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वही अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट के कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 8 जुलाई तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में घुमावदार हवा (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से की ओर सक्रिय है, इसके प्रभाव से 5 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। 6 जुलाई से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। आज सोमवार को बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इधर, यूपी में अब तक 144 मिमी बारिश औसतन रिकॉर्ड की गई है। जबकि अनुमान 106.8 मिमी था।

7-8 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 3 जुलाई को पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा सहित आसपास के जिलों में और पूर्वी यूपी के जिलों में भी बारिश की संभावना है। 4 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में भी बारिश की संभावना है। 5 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 6 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी और 7 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और संतकबीर नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, देवरिया, प्रयागराज में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews