UP Weather : 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, छाएंगे बादल-कोहरा, 2 फरवरी को एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

UP Weather Alert Today 2023: उत्तर प्रदेश पर पश्चिमी विभोक्ष का प्रभाव आज मंगलवार को भी जारी रहने वाला है। यूपी मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।  आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में गरज के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इधर,  2 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद फिर प्रदेश का मौसम बदलेगा।

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्की से मध्यम कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हो सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्र यानी रूहेलखंड और कानपुर-ब्रज क्षेत्र में हल्की से मध्यम तो कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश के संकेत है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

3 सिस्टम एक्टिव

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाएं भी राजस्थान के मध्य भाग में सक्रिय है।वही कम दबाव वाला क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है, इसके पश्चिम-उत्तर व उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह दबाव बुधवार एक फरवरी तक श्रीलंका तट के पास पहुंच जाएगा।

फरवरी में कैसा रहेगा मौसम

बागपत, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में हवाओं का असर दो फरवरी तक देखा जा सकता है। तीन से पांच फरवरी तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। अगले 24 घंटे के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तेज होने की संभावना है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा।

ट्रेनें-फ्लाइट प्रभावित

दिल्ली से आने-जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस , डिब्रूगढ़ राजधानी , बाडमेर एक्सप्रेस , नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा , जोधपुर-हावड़ा , हावड़ा राजधानी , सियालदह राजधानी, ओखा एक्सप्रेस , मगध एक्सप्रेस ,, महानंदा एक्सप्रेस सहित 51 ट्रेनें लेट है।वही सुबह के समय दृश्यता कम होने से स्पाइस जेट की दिल्ली और मुंबई फ्लाइटें कानपुर न तो उतरीं और न ही गईं। इसके अलावा 12 बसें यात्री लोड न होने से निरस्त हुईं, जबकि हापुड़, दिल्ली, मेरठ औऱ पूर्वांचल के रूटों से आने वाली 44 बसें एक से पांच घंटे विलंब से आकर गईं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews