UP Weather : 3 दिन तक चक्रवाती तूफान का असर, 37 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, पूर्वी यूपी में हीटवेव के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तक चक्रवात तूफान बिपरजॉय का असर देखने को मिलेगा। साइक्लोन के प्रभाव के चलते यूपी मौसम विभाग ने आज सोमवार को 37 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 KM की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वही पूर्वी यूपी में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।इधर अगले 48 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान का 3 दिन तक दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ होते हुए पूर्वी राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा। इसके चलते पछुआ हवा में थोड़ी नमी आएगी और तापमान में कमी आएगी। पूर्वी यूपी में सोमवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।वही कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, मऊ में हीटवेव का असर रहेगा। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।अगले 5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

आज कई जिलों में हवा और तेज आंधी के साथ बारिश

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से चार दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी-पानी के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।21 जून को तराई बेल्ट में हल्की मध्यम गति से बारिश की संभावना है।  गरज चमक व तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना अधिक है।

इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार

  1. यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश तो हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर और महोबा में हल्की बारिश हो सकती है।
  2. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज में भी बारिश के आसार है।
  3. 20 जून को बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, हापुड़, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधी-पानी के आसार हैं।

ऐसा रहेगा सोमवार का तापमान

  1. सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस, नोएडा में 29 से 30 डिग्री, गाजियाबाद में 28 से 30 डिग्री, गोरखपुर में 29 से 30 डिग्री और मथुरा में 29 से 30 डिसे अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है।
  2. हापुड़ का पारा 28 से 29 डिसे, कानपुर में 39 से 40 डिसे, इटावा में 39 डिसे, वाराणसी में 39 से 41 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 39 से 41 डिसे, अयोध्या में 39 से 40 डिसे, झांसी में 40 से 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है।
  3. शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम टेंपरेचर 38 डिग्री से लेकर 40 डिसे के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews