UP Weather : 50 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, वज्रपात-तेज हवाएं, कई शहरों में बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद-70 ट्रेनें रद्द, जानें IMD पूर्वानुमान

UP weather

UP Weather alert Today : यूपी में बारिश का कहर जारी है, आज भी 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वही मेरठ, सहारनपुर और नोएडा में बाढ़ जैसे हालात बन हैं। इधर, भारी बारिश के चलते मुरादाबाद मंडल की 25,प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल की 46 ट्रेन कैंसिल कर दी गईं हैं। दिल्ली के पुराने लोहा पुल को भी बंद कर दिया गया है।इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 14 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के मिलने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं लगातार आ रही हैं। वही मानसूनी रेखा इस समय सेंट्रल यूपी के मध्य में है, ऐसे में प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है।गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश के कई जिलों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के हापुड़, बदायूं, मथुरा, बलरामपुर शाहजहांपुर, बाराबंकी, कुशीनगर, मथुरा, बहराइच, मुरादाबाद और गंगा तटीय सभी जिलों में जलस्तर बढ़ने के पूरे आसार हैं। हापुड़ में 14 और 15 के लिए येलो अलर्ट और 16-17 को आरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई को खतरा बढ़ता देख रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बदायूं में 14-15 जुलाई को आरेंज और 16 से 18 तक रेड अलर्ट है। अयोध्या के लिए 16 से चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  2. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews