UP Weather : शुक्रवार से फिर बदलेगा मौसम, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड, आज इन जिलों में बारिश के आसार, कई क्षेत्रों में कोहरा, जानें IMD का नया अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव आज गुरुवार को और देखने को मिलेगा, इसके बाद गुरूवार से बादलों की आवाजाही धीरे धीरे कम होने लगेगी और मौसम शुष्क होने लगेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर तेज होने लगेगा। आज 7 दिसंबर को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश पड़ने की संभावना है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

यूपी मौसम विभाग की माने तो आज गुरूवार को चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मई, गाजीपुर और बलिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है।वही सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, इलाहाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 से लेकर 11 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। 8, 9 और 10 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है।

11 को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

यूपी मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है, वही अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आना शुरू हो जाएगी।इसके साथ ही 9 से 12 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।11 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश अच्छी ठंड का असर देखने को मिल सकता है, वही राजस्थान से सटे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यूपी के शहरों का तापमान

  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23- 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews