UP Weather : 3 दिन बाद बदलेंगे फिर मौसम के मिजाज, 4 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल, आज 20जिलों में बारिश की चेतावनी, तेज हवाएं-कोहरा-ठंड, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today :  सोमवार के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिल सकता है।बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2-3 दिन तक हल्की बारिश जारी रहने अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होने लगेगा। बढ़ती ठंड के साथ कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।  फिलहाल आगामी 5 दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। आज शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में होगी बारिश, छाएगा कोहरा

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी सह‍ित कई ज‍िलों में बार‍िश की संभावना जताई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी तथा उनके आसपास के जिलों में सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहेगा तथा इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र तथा उनके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

4 के बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगा ठंड का असर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा,  कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 5 और 6 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि कहीं कहीं हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा।  वही सोमवार से फिर तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर चलने का अनुमान है और ठंड का असर भी तेज होगा और कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।इधर, दिसंबर से लेकर मार्च तक इस साल सर्दी सामान्य रहने का भी अनुमान है, लेकिन घने कोहरे के साथ तीव्र कोल्डवेव का असर दिखाई देगा।

आज यूपी के शहरों का तापमान

  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews