UP Weather : चक्रवाती तूफान का 2 दिन प्रभाव, बादलों की आवाजाही, आज 20 जिलों में बारिश-बिजली के आसार, कई जिलों में छाएगा कोहरा, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : आज बुधवार को पूरे प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। फिलहाल 2-3 दिनोंं तक मौसम के यूहीं रहने का अनुमान है। अगले हफ्ते से तापमान में गिरावट के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी होने के आसार है,इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। आज बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। यहां न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री तक रहने की संभावना है। चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 6 दिसंबर को पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश तो पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बुधवार से तेजी से गिरावट आने की संभावना है।

गुरूवार को ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 7 दिसंबर को उत्तर प्रदेश से कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश तथा कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर से बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।गुरुवार तक आसमान में बदली के साथ पूर्वी यूपी के सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, भदोही और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।पूर्वी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है,वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा।

फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 8 से लेकर 11 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि बारिश की संभावना कम है हालांकि कुछ स्थानों पर गहरा कोहरा छाए रहने की संभावना है। 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से इस पूरे सप्ताह बूंदाबांदी होने का अनुमान है।इसका असर राजस्थान से लगे इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी, लेकिन मध्य- पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 2-4 डिसे बढ़ने के आसार है, उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिसे की गिरावट होने की संभावना है।

आज इतना रहेगा शहरों का तापमान

  •  कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद,  उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिसे तो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews