UP Weather : इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, बादल छाए रहेंगे, चलेंगी तेज हवाएं, 10 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update Today : होली (Holi) से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। कहीं तापमान में उतार चढ़ाव तो कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबादी हो रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यूपी मौसम विभाग की मानें तों आज नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।  इसके साथ ही कानपुर में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के संकेत है।

तापमान में उतार चढ़ाव जारी

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिसे जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम 34 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा कानपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिसे जबकि अधिकतम 33 डिसे रह सकता है, यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। गाजीपुर, चंदौली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम 33 डिग्री तो फतेहपुर, उन्नाव क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी।

बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। कानपुर मंडल के 6 जिले औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर शहर में बादल छाए रहेंगे। हवा के दबाव के चलते रात का पारा बढ़ेगा, हालांकि, सुबह हल्की ठंडक का एहसास होगा। एक दो दिन पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। होली के बाद 9 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

होली के बाद बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी व पश्चिमी यूपी में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। यूपी में होली के बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिल सकता है, 10 मार्च से तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। कई जगहों पर लू का भी असर देखने को मिलेगा। प्रदेश में इस बार मार्च महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews