UP Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, आज इन जिलों में हल्की बारिश-बिजली, गुलाबी ठंड की दस्तक जल्द, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather update Today : एक तरफ पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के साथ ही कोहरे ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। वही दूसरी तरफ दक्षिणी पश्चिमी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने कम दबाव के क्षेत्र में ऊपर तक बने एक चक्रवात का उत्तर प्रदेश पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की तरह आज बुधवार को भी पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।वही पश्चिमी यूपी में मौसम बिल्कुल साफ रहने के आसार है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज बुधवार को बिहार से सटे हुए जिलों में हल्की बारिश होगी, जबकि पूर्वी यूपी में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी, बाकी सभी जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। आज  पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक दो स्थान पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग की मानें तो चार और पांच अक्टूबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 5 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।6-7 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन 8-9 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव आएगा।

क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग की मानें तो वातावरण से नमी समाप्त होते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गए है। शाहजहांपुर रुहेलखंड समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून विदा हो गया है। वर्तमान में मानसून की विदाई रेखा पीलीभीत से उरई होते हुए गुजर रही है, ऐसे में प्रदेश के शेष पश्चिमी भाग एवं संलग्न मध्यवर्ती एवं पूर्वी हिस्सों से आगामी दो तीन दिनों के दौरान मानसून विदा ले सकता है। मौसम में आए बदलाव को सर्दी का सीजन शुरू होने का संकेत माना जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews