
UP Weather update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर कम होने लगा है, वही वातावरण में भी नमी कम होती जा रही है, ऐसे में प्रदेशभर से मानसून की विदाई अंतिम पढ़ाव पर पहुंच गई है। फिलहाल 6 से 9 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बिजली गिरने चमकने की संभावना नहीं है, हालांकि 10 अक्टूबर के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन गोरखपुर में 10 अक्तूबर को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार है।15-20 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक होने का अनुमान है।
जानिए पूरे हफ्ते का हाल
- यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज 6 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई आसार नहीं है।7-8 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहेगा बारिश और बिजली गिरने की संभावना नहीं है। हालांकि, 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है, वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
- 10 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।वही 11 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा और प्रदेश में कही भी बारिश नहीं होगी। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
जल्द होगी ठंड की दस्तक
यूपी मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में आज से रात में सर्दी का एहसास होने लगेगा, इस दौरान कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मेरठ और उसके आसपास हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, कोहरे का भी अनुमान है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा। 11 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, कहीं कहीं हल्की बारिश तो कही मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 12- 13 अक्टूबर के बाद यह सिलसिला थम जाएगा और तापमान में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

