UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार, आज 18 शहरों में लू का अलर्ट

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बार बार  बदलाव देखने को मिल रहे है। आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।  22 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों ही हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 24 से 26 मई को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावनाएं हैं। वही मंगलवार 23 मई से तेज हवाओं के बीच शुक्रवार तक बीच-बीच में बारिश की भी संभावना है। विभिन्न जिलों में 26 मई तक अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

18 जिलों में लू का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक  सोमवार के लिए उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। आज 22 मई को यूपी में लखनऊ से लेकर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर ,  , मिजार्पुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, इटावा के अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में हीट वेब चलेंगी।  इन जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा। इसके बाद मंगलवार शाम से पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। उत्तर-पश्चिमी भारत (पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल) में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

23 मई से फिर बारिश के आसार

यूपी मौसम के अनुसार, 23 से 25 मई तक गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। गाजियाबाद और नोएडा में मंगलवार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने की उम्मीद है। ऐसा मौसम 27-28 मई तक बने रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पूर्वांचल के मौसम में भी बदलाव होगा। 26 मई को तेज बारिश का अनुमान है। 24 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण तपन कम होगी और पारे में गिरावट के भी आसार हैं।

28 मई तक जारी रहेगी बारिश, जून में मानसून

यूपी मौसम के अनुसार, आगरा में सोमवार दिन भर तेज हवा चलेगी जबकि मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। ईरान के आसपास तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 24 मई से लेकर 28 मई तक बारिश के आसार हैं। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वाराणसी में बादलों का असर दिख सकता है। आज और मंगलवार का तापमान 44 डिग्री को पार जाने की आशंका है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्रीसे का अनुमान है। अगर 4 जून को केरल तट पर मानसून आता है, तो यूपी में करीब 30 से 35 दिन बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews